मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में जहरखुरानी का शिकार हुआ व्यक्ति, बेहोशी की हालत में सड़क से उठाकर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया
थाना मझोला इलाके के एकता कॉलोनी में एक व्यक्ति जहरखुरानी का शिकार हो गया, बेहोशी की हालत में वह सड़क पड़ा हुआ था, राहगीरों के द्वारा देखा गया तो पुलिस को इसकी सूचना दी, पुलिस ने बेहोशी की हालत में उठाकर सड़क से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। जानकारी करने पर पुलिस ने बताया व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो सकी है उसकी पहचान की जा रही है।