मुरादाबाद: भगतपुर थाना क्षेत्र में डंपर ने पिकअप में टक्कर मार दी, हादसे में गर्भवती की मौत हो गई, दो अन्य गंभीर रूप से घायल
भगतपुर थाना क्षेत्र में डंपर ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में गर्भवती की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को बरामद कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम।