मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में पैसे के लेनदेन को लेकर, दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने व्यक्ति को गोली मार किया घायल
थाना कटघर इलाके पंडित नंगला रोड के अनवर हाउस के बराबर गली में ससुराल जा रहे व्यक्ति को ,दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने पैसे के लेन देन को लेकर बाय हाथ में गोली मार दी। गोली की आवाज सुन आसपास के लोगो में हड़कंप मच गया,घटना की सूचना पर टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी संजय कुमार ने गोली लगने से सड़क पर लहूलुहान पड़े रशीद को इलाज के लिए भर्ती कराया है।