सदर: प्रयागराज: 81 दिवसीय गविष्ठि यात्रा लेकर 24 मई को आएंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, गौसंरक्षण का देंगे संदेश
Sadar, Allahabad | May 22, 2026
गौमाता की रक्षा, सनातन धर्म के जागरण और हिंदू समाज को संगठित करने के उद्देश्य से गोरखपुर से शुरू हुई 81 दिवसीय "गविष्ठि (गो-रक्षार्थ-धर्मयुद्ध) यात्रा" के तहत जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 24 एवं 25 मई को दो दिवसीय प्रवास पर प्रयागराज पहुंचेंगे। यात्रा के दौरान वह शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंवाद कर गौसंरक्षण को लेकर जागरूक करेंगे