बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के कादरचौक कस्बे के रहने वाले धर्मवीर पुत्र राजेश्वर ने कादरचौक पुलिस को तेहरीर दी है। मेरी पत्नी के पेट में दर्द हुआ। तो मैं डॉक्टरनी को बुलाकर घर लेकर आया। तो डॉक्टरनी मेरी पत्नी को अपने क्लीनिक पर ले गई। मुझे और मेरी मां को बाहर बैठा दिया और 5 मिनट बाद डॉक्टरनी आकांक्षा बाहर आई और बोली तुम्हारी पत्नी की मौत हो गई है।