बहराइच: बसेहरी इलाके के सरयू नहर में पैर फिसलने से रिटायर्ड रेल कर्मचारी की डूब कर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसेहरी इलाके में रिटायर्ड रेल कर्मचारियों की सरयू नहर में डूब कर मौत हो गई। यहां हादसा गुरुवार दोपहर तकरीबन 11:30 बजे का बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।