बहराइच: नैनिहा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनिहा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। जिसकी सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया था। शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।