पन्ना: रफ्तार का कहर: लापरवाही से बाइक चलाकर जान लेने वाले आरोपी को 2 साल की जेल, कोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना।
Panna, Panna | Jun 27, 2026 तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर पन्ना की जेएमएफसी कोर्ट ने कड़ा फैसला सुनाया है। न्यायाधीश भूपेन्द्र सिंह ने थाना अमानगंज के 2019 के एक सड़क हादसे में आरोपी बाइक चालक जगदीश लोधी को दोषी माना। इस हादसे में घायल कामता प्रसाद की मौत हो गई थी। कोर्ट ने आरोपी को 2 साल की जेल और 10,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।