महोबा: डहर्रा गांव में कर्ज के चलते एक किसान ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Nov 29, 2025 महोबा के डहर्रा गांव निवासी 35 वर्षीय रामनरेश उर्फ बेटू वर्मा पुत्र मातादीन वर्मा ने शुक्रवार रात्रि कर्ज से परेशान होकर घर के अंदर पंखे से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह जब परिजनों ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा तो सभी के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शनिवार समय तकरीबन 1 बजे शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।