कलान: कलान में एक व्यक्ति पर आरोपियों ने तमंचे से फायर किया, पिता को पीटकर गंभीर रूप से किया घायल, आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर जनपद के कस्बा कलान निवासी विवेक कुमार पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया.दिनांक 31.01.2025 रात्रि 08.30 बजे लगभग मेन रोड स्थित अपनी दुकान पर बैठा था। तभी मनू गुप्ता, मोनू गुप्ता, आकाश गुप्ता पुत्रगण रामकुमार गुप्ता उर्फ () अचानक तमंचा लेकर मेरे घर में घुसकर मारपीट व गाली गलौज करने लगे और मेरे घर पर फायरिंग की गईं।