टोंकखुर्द: टोंकखुर्द में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 111 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न
देवास जिले के टोंकखुर्द में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। स्थानीय मंडी प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में 111 जोड़ों का विधि-विधान से विवाह संपन्न हुआ। शासन की योजना के तहत प्रत्येक वधू को ₹49,000 की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया।