परसिया: शिवपुरी कॉलोनी में पानी की समस्या को लेकर बीएमएस ने लगाए नारे, सफाई कार्य में बाधा डालने पर कार्रवाई न होने से नाराज़
वेस्टर्न कोल फीर्ल्डस लिमिटेड की शिवपुरी कालोनी में पानी की समस्या है। टंकी की सफाई कार्य को अधूरा छोडकर पानी चालू करने के मामले में मजदूर संगठन बीएमएस ने कार्रवाई की मांग की थी। कार्रवाई नहीं होने पर बीएमएस के पदाधिकारी मंगलवार को तीन बजे टंकी पर पहंुचे और नारे लगाए।बीएमएस के संयुक्त महामंत्री संजय बावरिया ने बताया कि आंदोलन की चेतावनी दी गई है।