बक्सर: बसपा ने सदर विधानसभा से उम्मीदवार रहे अभिमन्यु सिंह कुशवाहा समेत 3 को किया निष्कासित
Buxar, Buxar | Jan 3, 2026 बहुजन समाज पार्टी ने संगठन में अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाया है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बसपा के जिलाध्यक्ष महावीर यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर तीन नेताओं को पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा की है। निष्कासित किए गए नेताओं में बसपा के उम्मीदवार रहे अभिमन्यु सिंह कुशवाहा के अलावे जेपी यादव व अन्य शामिल हैं।