सिवनी मालवा: महिला पात्र हितग्राहियों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत प्रमाण पत्र किए वितरित, नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
नगर पालिका सिवनी मालवा द्वारा महिला सशक्तिकरण और छोटे व्यवसायियों को संबल देने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार दोपहर 12 बजे नगर पालिका के सभा कक्ष में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पात्र महिला हितग्राहियों को ऋण राशि के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने सभी महिलाओं को बधाई दी और उन्हें सरकार