कोल: दिल्ली-कानपुर हाईवे पर रोडवेज बस के ब्रेक हुए फेल, चालक ने डिवाइडर पर चढ़ाकर रोकी बस
Koil, Aligarh | Feb 13, 2025 दिल्ली कानपुर हाईवे पर एक रोडवेज बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए। बस के ब्रेक फेल होने पर बस में चीख पुकार मच गई और हड़कंप मच गया। इस दौरान चालक ने बड़ी सूझबूझ दिखाते हुए बस को डिवाइडर पर चढ़ा दिया जिससे बस रुक पाई है। बस में 45 से 50 सवारी भरी हुई थी जिनको बस रुकने के बाद उतर गया है।