सहारनपुर में बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। नवादा रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने वाली सड़क पर अज्ञात बदमाशों ने चलती मोटरसाइकल पर सवार दो छात्रों से उनका मोबाइल छीन लिया। लूटपाट कर बदमाश मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर बुधवार दोपहर 3:00 बजे से वायरल हो रही है।