जांजगीर की चांपा पुलिस ने धारदार हथियार रखकर लोगों को भयभीत करने वाले आरोपी रघुवीर सिंह सिदार को जगदल्ला से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि जगदल्ला में एक युवक हाथ में धारदार हथियार रखकर लोगों को भयभीत कर रहा है. सूचना पर पुलिस की टीम ने दबिश दी और आरोपी रघुवीर सिंह सिदार को गिरफ्तार किया है।