कटिहार: लरकनिया टोला में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग, एक घर और एक दुकान जलकर हुआ राख
घर मालिक बबन महतो ने बताया कि घर पर कोई नहीं था। पिताजी घर के समीप एक दुकान खोल कर रखे हैं। आग लगने के करण के बारे में उन्होंने बताया कि दुकान के बगल में पोल में शॉर्ट सर्किट हुई और सबसे पहले आग दुकान में लगी। इसके पश्चात आग घर को अपने चपेट में ले लिया। हालांकि स्थानीय लोगों के द्वारा आग को बुझाने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया।