कटिहार: बरमसिया में शिव मंदिर से निकली गई शिव बारात, शिव की धुन पर जमकर थिरके श्रद्धालु
बरमसिया स्थित शिव मंदिर से शिवरात्रि को लेकर शिव भगवान की बारात निकाली गई। बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। बारात के दौरान पुरुष, महिला व बच्चे शिव भगवान के गानों पर जमकर थिरक रहे थे। बरमसिया से बारात निकाल कर पूरे मोहल्ले का भ्रमण कर पुनः मंदिर परिसर में समाप्त की गई।