बेरमो: बोकारो थर्मल सरना स्थल पर सखुआ पेड़ काटने से आक्रोश, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
Bermo, Bokaro | Jun 21, 2026 बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल स्थित सरना स्थल पर पवित्र सखुआ पेड़ को काटे जाने के बाद सरना समिति के सदस्यों में भारी आक्रोश है।रविवार सुबह 9 बजे समिति का कहना है कि सरना स्थल आदिवासी समाज की आस्था का केंद्र है और सखुआ पेड़ पूजा-पाठ में महत्वपूर्ण माना जाता है। अज्ञात लोगों द्वारा पेड़ काटने की घटना से समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।