राहुवास: ढोलावास गांव की बाढाली ढाणी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पशुओ का 60 मण तुड़ा व चद्दर जलने से ₹40000 हजार का हुआ नुकसान
Rahuwas, Dausa | Apr 25, 2024 ढोलावास गांव स्थित बाढाली ढाणी में बुधवार को दोपहर बाद शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगने से पशुओं का तुड़ा सहित अन्य सामान जल गए।रामकिशन पुत्र प्रभाती लाल मीणा के घर पर स्थित विधुत ट्रांसफार्मर में हुए शॉर्ट सर्किट के चलते पशुओं के लिए चद्दरों में भरा हुआ 60 मण तुड़ा,सीमेंट की 10 चद्दर,कपड़े, गोबर का परावंडा जल गया, जिसके चलते ₹40000 हजार का नुकसान हो गया।