खालवा: जिस पिता की तेरहवीं का कार्ड बांटने निकला था बेटा, रास्ते में चली गई जान
खालवा में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। पिता की तेरहवीं के निमंत्रण पत्र बांटने जा रहे एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।