बैरिया। अंचल प्रशासन की ओर से पानी में डूबने से हुई मौत के दो मामलों में पीड़ित परिवारों को आपदा राहत मुआवजा प्रदान किया गया। बैरिया अंचलाधिकारी मुकेश कुमार ने दोनों पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान अंचल नाजिर अनिल कुमार भी मौके पर उपस्थित रहे। सोमवार के दोपहर करीब तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर पूजहां थाना क्षेत्र के रनहा