मऊरानीपुर: झांसी के दुगारा समिति पर बंटी DAP खाद, KCC धारकों को मिली प्राथमिकता; तीन गांवों के किसानों को मिली खाद
झांसी के दुगारा गांव स्थित साधन सहकारी समिति पर बुधवार को DAP खाद का वितरण किया गया। KCC धारक किसानों को प्राथमिकता देते हुए टोड़ीफतेहपुर, सुजवा और राजापुर गांव के किसानों को खाद उपलब्ध कराई गई। किसानों की भीड़ को देखते हुए समिति सचिव ने क्रमवार वितरण की व्यवस्था की, ताकि सभी किसानों को आसानी से खाद मिल सके।