दंतेवाड़ा: पोंदूम बाजार पारा से 6 माह के मासूम करने वाले बाइक सवारों की तस्वीरें आई सामने,बच्चे को ले जाते दिखे अपरहणकर्ता
1 सितंबर को पोंदूम बाजार पारा में दो बाइक सवारों ने 6 माह के बच्चे का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया था । जिसके बाद ग्रामीणों और पुलिस वालों के बीच हड़कंप मच गया था । मामले की गंभीरता को देखते एएसपी आरके बर्मन, डीएसपी समेत अन्य जवानों को पोंदूम पहुंचे और जांच शुरू की थी ।इसी परिपेक्ष्य में पुलिस द्वारा सीसीटीवी से प्राप्त फुटेज की तस्वीरों को वायरल किया है।