दंतेवाड़ा: कुआकोंडा मंडल में भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ, मंडल और जिला के पदाधिकारी हुए शामिल
भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को गति देने कुआकोंडा मण्डल में बीजेपी के सदस्यता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें विशेष रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमला विनय नाग शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को गंभीरता से योगदान देना है ।