दंतेवाड़ा: बारसूर थाना क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन के दौरान बिजली गिरने से दो जवानों की मौत, 111 बटालियन कारली के थे दोनों जवान
जिले के बारसूर थाना क्षेत्र में अचानक हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एरिया डॉमिनेशन पर निकले CRPF के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए ।जिसके बाद दोनों घायल जवानों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया,जहां उपचार के दौरान दोनों घायल जवानों की मौत हो गई । बता दें कि कारली से 111 बटालियन के 195 जवान एरिया डॉमिनेशन के लिए बारसूर की तरफ निकले थे।