हरदोई: गंगा एक्सप्रेसवे से मेरठ का सफर होगा आसान, हरदोई रोडवेज की बसें शनिवार से दौड़ेंगी
Hardoi, Hardoi | May 15, 2026 हरदोई से मेरठ जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए गंगा एक्सप्रेसवे मार्ग पर बस संचालन शुरू करने का फैसला लिया है। शनिवार से हरदोई रोडवेज बस अड्डे से मेरठ के लिए दो बसों का संचालन नए रूट पर किया जाएगा। इन बसों को गंगा एक्सप्रेसवे से गुजारा जाएगा।