पंडारक प्रखंड के भदौर थाना क्षेत्र के सिलदही गांव में मंगलवार को लगभग 3 बजे घरेलू विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है। परिजनों ने बताया कि मारपीट करने वाले लोग कोई और नहीं, बल्कि उनके भाई और भतीजा है। किसी बात को लेकर पहले से घरेलू विवाद चला आ रहा था, जिसको लेकर मारपीट की गई।