सुपौल: बसबिट्टी पंचायत के घूर घूर चौक पर मछली खरीद-बिक्री को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक युवक घायल
Supaul, Supaul | Jan 27, 2025 सुपौल जिला के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसबिट्टी पंचायत के घूर-घूर चौक पर सोमवार के दोपहर 3:00 बजे मछली खरीद बिक्री को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना हुई है। मारपीट की घटना को लेकर एक पक्ष से एक युवक जख्मी हो गया है जिसे स्थानीय लोग व परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल सुपौल में भर्ती कराया है जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है।