दमोह: चैंपियन ट्राफी में भारत की जीत पर घंटाघर और अन्य क्षेत्रों में लोगों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से जश्न मनाया
Damoh, Damoh | Mar 9, 2025 दमोह आज टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जहां फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस खुशी में आज रविवार रात 10 बजे लोगों के द्वारा शहर के हृदय स्थल घंटाघर, अंबेडकर चौक सहित अन्य क्षेत्रों में ढोल नगाड़ों की धुन पर लोगों ने थिरकते हुए आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया।