गुना जिला अस्पताल के रेडक्रॉस भवन में 6 नवंबर को जिले में कैंसर रोग की पहचान उपचार परामर्श के लिए निशुल्क शिविर लगा। मुंबई के कैंसर विशेषज्ञ दिनेश पेंढारकर, एमपी शासन के कैंसर नोडल अधिकारी CM त्रिपाठी ने जांच कर 40 रोगियों को सलाह और उपचार की जानकारी दी। 7 थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की जांच की। कैंसर के उपचार का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी चिकित्सकों को दिया गया।