उन्नाव: थाना गंगाघाट क्षेत्र के जाजमऊ में गंगा नहाने गए पांच दोस्तों में से दो की डूबकर हुई मौत, 3 दोस्त बाल-बाल बचे
Unnao, Unnao | May 6, 2026 थाना गंगा घाट क्षेत्र के अंतर्गत जाजमऊ में गंगा नहाने पांच दोस्त गए थे जहां पर दो दोस्तों की गहरे पानी में डूब कर मौत हो गई है जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि तीन दोस्त पहले ही गंगा स्नान करके सुरक्षित बाहर निकल आए थे वहीं दो दोस्त नहाते नहाते गहरे पानी में चले गए जिसमें दोनों दोस्तों की डूब कर दर्दनाक मौत हो गई है