परसिया: कमलनाथ फैंस ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने की वाहन सेवा, कोसमी मंदिर तक भक्तों के लिए चलाए मुफ्त वाहन
कमलनाथ फैंस ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने हनुमान जयंती पर सिद्ध हनुमान मंदिर कोसमी तक भक्तों के जाने के लिए निशुल्क वाहनों की व्यवस्था की। गुरुवार को साढे बारह बजे परासिया के पुराने बस स्टैंड से निशुल्क वाहनों के लिए व्यवस्था की गई थी। परासिया पुराने बस स्टैंड पर विधायक सोहन वाल्मिक ने पूजन किया। रात 8 बजे भी वाहन सेवा जारी थी।