बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के बांके की छावनी में दबंगों ने युवक को पीट-पीट कर किया घायल
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के बांके की छावनी में दबंगों द्वारा एक युवक को मामूली कहासुनी के बाद जमकर पीट दिया गया। तीन से चार लोगों ने मिलकर युवक को बेरहमी से पीट दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है ।थाना पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से देखते हुए घायल युवक को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल भेजा है।