फतेहपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय की मौत, पुलिस फोर्स ने गौवंश के शव को गड्ढा खुदवा कर किया दफन, यातायात रहा आधा घंटे प्रभावित
थरियांव दिहुली मोड़ स्थित राजपूत ढाबा के सामने नेशनल हाईवे-19 पर मंगलवार रात करीब 10 बजे सड़क पार कर रही एक गाय को अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शी गणेशी दद्दा के अनुसार टक्कर के बाद गाय करीब 300 मीटर तक हाईवे पर घिसटती रही, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही थरियांव थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह और सीसी टी