बेगूसराय: बेगूसराय के चांदनी चौक के समीप विद्युत के संपर्क में आने से मिस्त्री की हुई मौत पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सोपा शव
बेगूसराय के चांदनी चौक के समीप विद्युत की संपर्क में आने से संविदा पर कार्यरत एक मिस्त्री की मौत हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों में अफरा तफरी मच गया।वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को शव सौंप दिया गया।