बेगूसराय: बेगूसराय के नाडेल घाट के पास संदिग्ध अवस्था में एक ट्रैक्टर चालक की हुई मौत
बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र के नाडेल घाट के पास संदिग्ध अवस्था में एक ट्रैक्टर चालक की हुई मौत। इस मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक ट्रैक्टर चालक समस्तीपुर जिले के रहने वाले प्रवीण कुमार है। और शुक्रवार को देर शाम घर से ट्रैक्टर मालिक से पैसा लेने के लिए कह कर निकाला था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।