मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के बुद्ध विहार कॉलोनी निवासी सुधीर कुमार पुत्र राम प्रकाश ने बीती गुरुवार की रात भांवत चौराहे के पास स्थित दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं परिजनों ने बैंक के कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।