फतेहपुर: जहानाबाद में मंदिर की जमीन की बिक्री पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, DM को ज्ञापन देकर लगाए आरोप
फतेहपुर जिले के जहानाबाद क्षेत्र के कस्बा कोड़ा बाहर स्थित त्रिलोकीनाथ जी विराजमान मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जे और अवैध रूप से विक्रय किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी फतेहपुर को प्रार्थना पत्र देकर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और मंदिर की संपत्ति को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया मंदिर की 14 बीघे जमीन है