कटनी नगर: कटनी ब्लड डोनर सोसायटी 13 वर्षों से गर्मियों में मूक पशुओं को पानी उपलब्ध करा रही है
निरंतर 13 वर्षों से मूक पशुओं की सेवा के लिए गर्मियों के दिनों में उन्हें पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कटनी ब्लड डोनर ग्रुप एंड वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा पानी की टंकी का निशुल्क वितरण किया जाता है आज रविवार शाम 5:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक करीब 350 पानी की टंकियां का वितरण किया गया। शहर के अधिकांश वार्डो में घरों के बाहर ये टंकियां रखी जाएगी।