बालोद: शबरी स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ी करन साहू का अग्निवीर में चयन, सेना में जाकर करेंगे देश की सेवा, क्षेत्र में खुशी की लहर
Balod, Balod | Jun 22, 2026 शबरी स्पोर्ट्स क्लब एवं जिला हॉकी संघ बालोद द्वारा संचालित नई सोच नई उड़ान कोचिंग एवं फिजिकल ट्रेनिंग से जुड़े छात्र करन साहू का भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती में चयन होने पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल है। करन की इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताते हुए जनप्रतिनिधियों, प्रशिक्षकों एवं ग्रामीणों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।