गोपालगंज: डीएम पवन कुमार सिन्हा ने कहा, पेट्रोल पंप पर डीजल, सीएनजी की कमी नहीं, भंडारण पर रोक
गोपालगंज जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है। ऐसे में जिला प्रशासन के तरफ से पेट्रोल और डीजल का भंडारण करने पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी। डब्बे में पेट्रोल और डीजल नहीं दिया जाएगा। इसकी जानकारी अपने आवास पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डीएम पवन कुमार सिन्हा ने मंगलवार के दोपहर 3:30 पर दी।