स्वार: रसूलपुर की चांद मस्जिद पर गिरी आकाशीय बिजली, मीनार का चांद जल गया, वायरिंग और इनवर्टर में लगी आग
Suar, Rampur | Jul 1, 2026 जनपद रामपुर की स्वार कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर स्थित चांद मस्जिद पर बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से अफरा-तफरी मच गई। बिजली गिरने से मस्जिद की मीनार पर लगा चांद भी जल गया। साथ ही मस्जिद की बिजली की वायरिंग, इनवर्टर और अन्य विद्युत उपकरणों में आग लग गई।