निघासन: ढखेरवा–निघासन स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, महिला की मौत, पुरुष घायल
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ढखेरवा–निघासन स्टेट हाईवे पर सोमवार शाम करीब 5 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भयावह हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया।