मोकामा: मोकामा में एक ही जमीन कई लोगों को बेची: करोड़ों रुपए लेकर फरार हुआ जमीन मालिक
Mokameh, Patna | Jun 3, 2026 मोकामा में जमीन का एक फर्जीवाड़ा सामने आया है। शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति पर एक ही जमीन को कई लोगों से बेचने का आरोप लगा है। पीड़ित ने बताया आलोक कुमार एवं उसके पुत्र मिलकर एक ही जमीन के लिए किसी से 1 करोड़, किसी से 50 लाख रुपए लेकर कुछ लोगों को जमीन बेच दी और फरार हो गए। इस मामले में थाना में मामला दर्ज किया गया है।