जिले में घरेलू एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य और सुचारू बनी हुई है तथा गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में गुरुवार को एनआईसी सभागार में गैस कंपनियों के सेल्स ऑफिसर और गैस एजेंसी संचालकों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी उपखंड अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक और प्रवर्तन निरीक्षक वीसी के माध्यम से शामिल हुए।