शाहजहांपुर: रोजा के पिपरिया सड़क गांव में मकान में बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ कर भेजा जेल
थाना रोजा क्षेत्र के गांव पिपरिया सड़क निवासी भूपेंद्र के मकान में दस अगस्त को बंधक बनाकर बदमाश लाखों रुपये के जेवर लूटकर भाग गए थे। पीड़ित ने एक नामजद और अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पिपरिया सड़क के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से लूटा गया जेवर बरामद किया है।