अकबरपुर: भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा
3:00 बजे अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते दोपहर के समय सड़कें लगभग सुनसान नजर आईं। बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ देखी गई।भीषण गर्मी का असर सबसे अधिक राहगीरों, मजदूरो