गया शहर के काशीनाथ मोड़ के समीप स्थित एक निजी होटल में रविवार को दोपहर 1 बजे द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के गया सीपीई स्टडी चैप्टर द्वारा इनकम टैक्स एक्ट 2025 एवं 1 अप्रैल से लागू होने वाले नए आयकर कानून को लेकर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया।